Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
image
image
image

डिंपल बोलीं- हम यादव वंशी, गाय हमारी माता है: सैफई में शंकराचार्य का स्वागत किया, शिवपाल ने कहा- लड़ाई में हम आपके साथ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की यात्रा सैफई पहुंची। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने शंकराचार्य का स्वागत किया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। डिंपल यादव ने कहा- हम यादव वंशी लोग हैं। गाय हमारे लिए हमेशा से पूज्य रही है। उसे बचाने के लिए जो भी बन पड़ेगा, हम लोग करेंगे। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आपकी इस लड़ाई में हम पूरे तरीके से साथ खड़े हैं। शुक्रवार को मैनपुरी में डिंपल यादव ने शंकराचार्य के सामने माथा टेका था। कन्नौज में शंकराचार्य को सड़क पर रात बितानी पड़ी थी, इसके लिए डिंपल ने उनसे माफी मांगी थी।

MORE NEWS

डीएम का एक्शन: तहसील दिवस में लापरवाही पर एक लेखपाल सस्पेंड, दूसरे को प्रतिकूल प्रविष्टि

राजस्व मामलों के निस्तारण में 'मिशन मोड' पर काम करने के निर्देश; जून भर चलेगा विशेष अभियान

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। जून माह के पहले शनिवार को कायमगंज तहसील में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ डीएम का कड़ा रुख देखने को मिला। जिलाधिकारी ने एक राजस्व लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए, जबकि एक अन्य मामले में दूसरे लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि (एडवर्स एंट्री) दी गई है। डीएम की इस बड़ी कार्रवाई से तहसील कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
समाधान दिवस में आईं कुल 216 शिकायतें
शनिवार को आयोजित इस समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 216 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से होना चाहिए।

जून माह में चलेगा विशेष राजस्व अभियान: 30 जून तक डेडलाइन

मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि राजस्व विभाग की बार-बार आ रही शिकायतों को देखते हुए जून माह में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
टीम बनाकर होगा समाधान: जो शिकायतें बार-बार आ रही हैं और जिनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है, उनके लिए विशेष टीमें गठित की जाएंगी। 30 जून तक इन सभी मामलों का निस्तारण (डिस्पोजल) करने का लक्ष्य रखा गया है।
न्यायालय का विकल्प: यदि विशेष अभियान के बाद भी मामले से संबंधित पक्ष संतुष्ट नहीं होते हैं, तो उन्हें राजस्व न्यायालय में वाद (केस) दायर कर मामले का कानूनी निस्तारण कराने की सलाह दी जाएगी।

जब तक फरियादी संतुष्ट नहीं, तब तक निस्तारण अधूरा
डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि तहसील दिवस और आईजीआरएस (मुख्यमंत्री पोर्टल) के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण तब तक संतोषजनक नहीं माना जाएगा, जब तक अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से बात नहीं कर लेते। उन्होंने निर्देश दिया:
"अधिकारी खुद मौके पर जाएं, शिकायतकर्ता से बात करें, उसका फीडबैक लें और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें।"

पैमाइश के मामलों पर 'मिशन मोड' में एक्शन
जिलाधिकारी ने बताया कि इस समय सबसे अधिक शिकायतें जमीन की पैमाइश (नाप-जोख) से जुड़ी हुई हैं। यह सीजन पैमाइश के लिए सबसे उपयुक्त है। इसलिए, तहसील प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि एसडीएम कोर्ट में लंबित धारा-24 (पैमाइश) के जितने भी मामले हैं, उनकी 'मिशन मोड' में रिपोर्ट मंगवाकर जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए।

डीएम का एक्शन: तहसील दिवस में लापरवाही पर एक लेखपाल सस्पेंड, दूसरे को प्रतिकूल प्रविष्टि राजस्व मामलों के निस्तारण में 'मिशन मोड' पर काम करने के निर्देश; जून भर चलेगा विशेष अभियान कायमगंज (फर्रुखाबाद)। जून माह के पहले शनिवार को कायमगंज तहसील में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ डीएम का कड़ा रुख देखने को मिला। जिलाधिकारी ने एक राजस्व लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए, जबकि एक अन्य मामले में दूसरे लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि (एडवर्स एंट्री) दी गई है। डीएम की इस बड़ी कार्रवाई से तहसील कर्मियों में हड़कंप मच गया है। समाधान दिवस में आईं कुल 216 शिकायतें शनिवार को आयोजित इस समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 216 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से होना चाहिए। जून माह में चलेगा विशेष राजस्व अभियान: 30 जून तक डेडलाइन मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि राजस्व विभाग की बार-बार आ रही शिकायतों को देखते हुए जून माह में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। टीम बनाकर होगा समाधान: जो शिकायतें बार-बार आ रही हैं और जिनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है, उनके लिए विशेष टीमें गठित की जाएंगी। 30 जून तक इन सभी मामलों का निस्तारण (डिस्पोजल) करने का लक्ष्य रखा गया है। न्यायालय का विकल्प: यदि विशेष अभियान के बाद भी मामले से संबंधित पक्ष संतुष्ट नहीं होते हैं, तो उन्हें राजस्व न्यायालय में वाद (केस) दायर कर मामले का कानूनी निस्तारण कराने की सलाह दी जाएगी। जब तक फरियादी संतुष्ट नहीं, तब तक निस्तारण अधूरा डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि तहसील दिवस और आईजीआरएस (मुख्यमंत्री पोर्टल) के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण तब तक संतोषजनक नहीं माना जाएगा, जब तक अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से बात नहीं कर लेते। उन्होंने निर्देश दिया: "अधिकारी खुद मौके पर जाएं, शिकायतकर्ता से बात करें, उसका फीडबैक लें और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें।" पैमाइश के मामलों पर 'मिशन मोड' में एक्शन जिलाधिकारी ने बताया कि इस समय सबसे अधिक शिकायतें जमीन की पैमाइश (नाप-जोख) से जुड़ी हुई हैं। यह सीजन पैमाइश के लिए सबसे उपयुक्त है। इसलिए, तहसील प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि एसडीएम कोर्ट में लंबित धारा-24 (पैमाइश) के जितने भी मामले हैं, उनकी 'मिशन मोड' में रिपोर्ट मंगवाकर जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jun 6, 2026

जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील कायमगंज में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #FatehgarhPolice #UPPolice

जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील कायमगंज में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #FatehgarhPolice #UPPolice

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jun 6, 2026

दिनांक 05.06.2026 को कोतवाली कायमगंज क्षेत्रान्तर्गत रेलवे ट्रैक के किनारे 01 व्यक्ति के शव की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा शव कि शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया गया तथा शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही एवं उक्त प्रकरण की गहनता से जाँच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ द्वारा दी गई बाइट। #FatehgarhPolice

दिनांक 05.06.2026 को कोतवाली कायमगंज क्षेत्रान्तर्गत रेलवे ट्रैक के किनारे 01 व्यक्ति के शव की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा शव कि शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया गया तथा शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही एवं उक्त प्रकरण की गहनता से जाँच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ द्वारा दी गई बाइट। #FatehgarhPolice

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026