हाथरस: 5 वर्षों से मारपीट के मुकदमे में फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गांव परसारा से कोतवाली चंदपा पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फरार/वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली चंदपा पुलिस ने विगत 5 वर्षों से लड़ाई झगड़ा मारपीट के मुकदमे में फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गांव परसारा से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अपनी पहचान छुपाकर बिहार में रह रहा था। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।