हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, उसके कब्जे से चोरी का एक रिक्शा बरामद
हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बस स्टैंड के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का एक रिक्शा बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में सदर कोतवाली पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।