हाथरस: मथुरा रोड गुलाब बाग होम्स के पास अज्ञात हमलावरों ने 1 शख्स पर की फायरिंग, गोली लगने से शख्स घायल, मौके पर जुटी भीड़
हाथरस के मथुरा रोड गुलाब बाग होम्स के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक शख्स के ऊपर फायरिंग कर दी। अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में गोली लगने से शख्स घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायल हालत में शख्स को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने शख्स को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया ।