इटारसी: कीरतपुर के सरकारी प्लांट परिसर में धान के ढेर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बुझाई
इटारसी के किरतपुर स्थित सरकारी प्लांट परिसर में रखे धान के ढेर में रविवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, काफी देर तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग बुझाने के लिए अतिरिक्त दमकल वाहनों की जरूरत पड़ रही है।