रफीगंज: दीपावली पर बड़ी दुर्गा देवी स्थान में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंचे
रफीगंज शहर स्थित प्रसिद्ध बड़ी दुर्गा देवी स्थान में दीपावली के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार संध्या 6 बजे से ही पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दीपावली को लेकर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।