बिशुनपुरा: मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, 48 वर्षीय व्यक्ति घायल
विशुनपुरा के समीप सोमवार को मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से पलामू जिले के हैदरनगर निवासी 48 वर्षीय मोहम्मद उस्मान घायल हो गए। हादसे में उनके बाएं पैर में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद राहगीरों की मदद से उन्हें इलाज के लिए गढ़वा भेजा गया, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद उस्मान रमना थाना क्षेत्र के