प्रतापगढ़: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सीताराम धाम से भाजपाइयों ने निकाली पदयात्रा
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सोमवार सुबह 11.30 बजे हादीहाल से भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य पदयात्रा निकाली। सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य, जिलाध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। सामाजिक संगठनों और स्कूली बच्चों ने भी सहभाग किया। यात्रा सीताराम धाम से शुरू होकर तुलसी सदन चौक होते हुए चिलबिला में संपन्न हुई।