गोह: उपहारा स्थित पनसाला के समीप से दो चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार, दूसरा चालक फरार
शुक्रवार की देर शाम उपहारा थाना क्षेत्र के पनसाला के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा चालक मौके से भागने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार युवक पहुंचे। जांच के क्रम में दोनों बाइक चोरी की पाई गईं। साथ ही उनके रजिस्ट्रेशन