प्रतापगढ़: घनापुर में आग लगने से मवेशी के लिए रखा हजारों का सूखा चारा जलकर हुआ राख
घनापुर में वृहस्पतिवार को 3:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लगने से मवेशियों के लिए रखा हजारों का सूखा चारा जल गया।पीड़िता घनश्याम उपाध्याय की पत्नी ने बताया कि मेरे बच्चे घर पर नहीं थे कोचिग गए थे। पति मुंबई में रहते हैं।मैं घर से थोड़ी दूर खेत में थी। 4 बीघे धान का पुवाल व लठ्ठा घर के पीछे गजहर बनाकर रखा था।अचानक उसमें से ऊंचाई तक धुआं तेजी से उठता दिखाई दिया।