प्रतापगढ़: नगर पालिका अध्यक्ष पद निर्वाचित होने के बाद प्रेमलता सिंह हुईं भावुक, सदर आवास पहुंचने पर जताया मतदाताओं का आभार
नगर पालिका अध्यक्ष पद निर्वाचित होने के बाद प्रेमलता सिंह भावुक हो गईं। उन्होंने गुरुवार शाम 5 बजे सदर आवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए अपने दिवंगत पति हरी प्रताप सिंह को याद किया। उन्होंने कहा कि जनता ने जो स्नेह और प्यार उनके पति को दिया आज वही प्यार उन्हें देकर आज नगर पालिका अध्यक्ष बनाया है। मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि वह सभी का आजीवन ऋणी रहेगी।