जगदलपुर: सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रेल्वे स्कूल बोधघाट जगदलपुर में भाजपा ने किया वृक्षारोपण
भारतीय जनता पार्टी पूर्वी मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत रेल्वे स्कूल बोधघाट जगदलपुर मे वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। ज्ञात हो कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी भारत देश में सेवा भाव से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इन्हीं कार्यक्रम में से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम वृक्षारोपण का भी है।