जगदलपुर: बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कार्यालय में जनता की समस्याएँ सुनीं, त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
सांसद महेश कश्यप ने शनिवार सुबह 11बजे अपने कार्यालय में प्रतिदिन की भाँति जनसामान्य से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।