सारठ: प्रखंड नाजिर पर लाखों की हेराफेरी का आरोप, पालोजोरी ब्लॉक से भी गबन का नोटिस; BDO बोले, जांच होगी
Sarath, Deoghar | Jul 23, 2026 सारठ प्रखंड के नाजिर एसएस श्रीवास्तव पर कई लाख सरकारी राशि की हेराफेरी का मामला गुरुवार शाम 5 बजे सामने आया है। वही बताया कि पूर्व में पालोजोरी प्रखंड में भी बतौर नाजिर ₹2,36,766 के गबन को लेकर सारठ BDO के माध्यम से नाजिर को नोटिस भेजा है। वहीं सारठ प्रखंड में भी कई लाख की राशि का हिसाब नहीं मिलने पर BDO सीके सिंह ने जांच करके विस्तृत जानकारी देने की बात कही