रफीगंज शहर के कासमा-शिवगंज बस स्टैंड के समीप शनिवार अपराह्न करीब 3:00 बजे एक कार्यक्रम आयोजित जदयू पार्टी द्वारा किया गया।निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्विरोध मधुकर लाल कुशवाहा को प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वक्ताओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों की सहभागिता से हम लोगों को सफलता हासिल हुई। रफीगंज में पार्टी में एकता है।