बरहरवा से इस वक्त की बड़ी खबर। बरहरवा-बनिदांगा रेलखंड में 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर के महत्वपूर्ण पुर्जे और कॉपर सामग्री चोरी होने के मामले में आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मेहदीडांगा स्थित कबाड़ दुकान में छापेमारी के दौरान ट्रांसफॉर्मर के 3 बेस/बॉडी पार्ट्स और 16 ब्लेड/सेल पार्ट्स समेत 18 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी अखलाख हुसैन को रेलवे संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम की धारा 3(ए) के तहत जेल भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
#बरहरवा #आरपीएफ #ट्रांसफॉर्मरचोरी #रेलवेसुरक्षा #साहिबगंज