Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
goldenkiranews
कुरुक्षेत्र के लाडवा थाना में कुकर्म मामले में सस्पेंड पुलिस कर्मियों में समर्थन में आए रिटायर पुलिस कर्मचारी, एसपी से बहाल करने की की मांग
Thanesar, Kurukshetra
| Jun 30, 2026
MORE NEWS
बाल कल्याण परिषद की उप-अध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी पहुंची किसान रेस्ट हाउस बाबैन कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत व स्सम्मान पार्टी संगठन को मजबूत करने को लेकर की बैठक
Thanesar, Kurukshetra | Jun 30, 2026
*मीरी पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के प्रकाश पर्व पर सजाया महान नगर कीर्तन पारंपरिक वेशभूषा में पंज प्यारों ने की महान नगर कीर्तन की अगुवाई *महान नगर कीर्तन के दौरान भारी गिनती में संगत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष हुई नतमस्तक समागम में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के श्री अखंड पाठ साहिब की तीसरी लड़ी के पाए गए मध्य भोग *धन धन साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब के शब्द से गूंजी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र, 29 जून/डॉ. राजेश वधवा/कुरूक्षेत्र खबरनामा/ मीरी पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के प्रकाश पर्व पर धर्मनगरी में महान नगर कीर्तन सजाया गया। श्री अकाल तख्त साहिब श्री अमृतसर साहिब के सृजनहार धन धन साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के पवित्र चरण स्पर्श अस्थान ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी कुरुक्षेत्र से यह महान नगर कीर्तन आरंभ हुआ। दस गुरु साहिबान की ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया में सजाए गए इस महान नगर कीर्तन की अगुवाई पारंपरिक वेशभूषा में पंज प्यारों ने की। जैसे ही महान नगर कीर्तन का शुभ आरंभ हुआ, तो दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उतर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों से पहुंची हजारों की गिनती में संगत धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की पालकी साहिब के दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ी। संगत ने जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की फूलों से सजी पालकी साहब के दर्शन किए वहीं उसमें विराजमान दस गुरु साहिबान की ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष शीश भी नवाया। महान नगर कीर्तन का शुभ आरंभ गुरु चरणों में सरबत के भले की अरदास के साथ हुआ। इस शुभ अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा, संयुक्त सचिव बलविंदर सिंह भिंडर, कार्यकारिणी सदस्य करनैल सिंह निम्नाबाद, कुलदीप सिंह मुल्तानी, मैंबर जत्थेदार बलदेव सिंह हाबड़ी, मैंबर हरमनप्रीत सिंह, मैंबर बीबी जसबीर कौर मसाना, मैंबर इंद्रजीत सिंह, मैंबर मोहनजीत सिंह पानीपत, रविन्द्र सिंह राणा, मैंबर गुरनाम सिंह लाडी डबरी, बीबी करतार कौर, भूपिंदर सिंह लाडी सौकड़ा सहित हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के एडिशनल सेक्रेटरी राजपाल सिंह दुनिया माजरा पीए, एडिशनल सेक्रेटरी नरेंद्र सिंह, एडिशनल सेक्रेटरी सतपाल सिंह डाचर,धर्म प्रचार विभाग के उप सचिव अमरिंदर सिंह, फ्लाइंग विभाग कर्मचारी जज सिंह, मैनेजर हरमीत सिंह, सहायक सुपरवाइजर रघुवीर और सुखजिंदर सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने संगत से अपने बच्चों को गुरु इतिहास एवं गुरु साहिबान के जीवन के बारे में जानकारी देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को सिख कौम के ऐतिहासिक स्थानों के दर्शन भी करवाने चाहिए, ताकि उन्हें बचपन में ही अपनी कौम के गौरवशाली इतिहास का ज्ञान हो सके। मैंबर बीबी जसबीर कौर मसाना ने बताया कि प्रकाश उत्सव समागम में 30 जून को कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, जिसमें श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई जोरा सिंह और भाई सिमरप्रीत सिंह संगत को शब्द कीर्तन से निहाल करेंगे। मैंबर हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि कीर्तन दरबार में हरियाणा कमेटी के प्रसिद्ध कविशीरी भाई गुरमीत सिंह दनौली अपने साथियों सहित अपनी रचनाओं के माध्यम से गुरु साहिब के जीवन इतिहास सांझा करेंगे। मैंबर इंद्रजीत सिंह के मुताबिक कीर्तन दरबार में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रचारक भाई रणजीत सिंह और भाई सिमरनजीत सिंह कथा विचार करते हुए धन साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के जीवन इतिहास के प्रसंग संगत से सांझा करेंगे। इससे पहले प्रकाश उत्सव समागम के छठे दिन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के श्री अखंड पाठ साहिब की तीसरी लड़ी के मध्य भोग पाए गए। इस दौरान भी गुरु चरणों में अरदास की गई। बॉक्स अलग अलग स्थानों पर संगत ने महान नगर कीर्तन का अभिनंदन कर की सेवा --------------------- श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्र छाया में सजाए गए महान नगर कीर्तन का शहर में कई स्थानों पर संगत ने अभिनंदन किया और पंज प्यारों को सिरोपा भेंट कर उनका सम्मान किया। यह महान नगर कीर्तन रेलवे रोड, कुटिया वाली गली, लाल सड़क, थानेसर बस स्टैंड, अम्बेडकर चौक, सीकरी चौंक, शास्त्री मार्किट, खालसा बेकरी और बिड़ला मंदिर से होते हुए देर शाम गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में सपन्न हुआ, जहां संगत रंग बिरंगी आतिशबाजी और पटाखों के साथ नगर कीर्तन का अभिनंदन किया। महान नगर कीर्तन के दौरान अनेक स्थानों पर शहर की संगत अलग अलग पकवानों और शीतल पेय पदार्थों के स्टाल लगा कर साथ चल रही संगत की सेवा की। उधर संत महापुरुष बाबा अमरीक सिंह जी कार सेवा वालों की ओर से गुरुद्वारा साहिब में तरह-तरह के पकवानों का स्टाल लगाकर सेवा की गई।
Thanesar, Kurukshetra | Jun 29, 2026
कुरुक्षेत्र नहर में डूबे स्टूडेंट की तलाशः मामा बोला- तैरना आता है कहकर पानी में उतरा, यूपी का रहने वाला कुरूक्षेत्र, 29 जून/कुरूक्षेत्र खबरनामा/डॉ. राजेश वधवा हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में नहर में डूबे 11वीं क्लास के स्टूडेंट रोहित (18) का देर शाम तक भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। रविवार को पूरे दिन चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी SDRF और पुलिस को सफलता नहीं मिली। आज सुबह गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रविवार शाम तक SDRF की टीम ने मिर्जापुर पुल से करीब 2 किलोमीटर आगे तक नहर में तलाश की। अंधेरा होने के बाद ऑपरेशन रोक दिया गया। दूसरी ओर, रोहित का परिवार, उसका मामा और अन्य रिश्तेदार पूरी शाम नहर के हेड पर डटे रहे। रात तक परिवार के लोग नहर के हेड पर पहरा लगाकर बैठे रहे। बॉक्स आज फिर शुरू होगा ऑपरेशन पुलिस के मुताबिक, आज रोहित की तलाश के लिए गोताखोर टीम की मदद ली गई। टीम ने नहर के अंदर और बहाव वाले हिस्सों में टीम ने तलाश की। उसका कोई सुराग मिलने तक ऑपरेशन जारी रहेगा। बॉक्स मामा से बोला- मुझे तैरना आता है राजवीर ने बताया कि वह अपने भांजे रोहित को नए कपड़े दिलाने कुरुक्षेत्र लेकर गया था। वापसी के दौरान मिर्जापुर पुल के पास कुछ बच्चों को SYL नहर में नहाते देख रोहित भी रुक गया। उसने मामा से कहा कि "मुझे तैरना आता है। आज बहुत गर्मी है, नहा लेते हैं, फिर घर चलेंगे। बॉक्स नहर में जाने से पहले मना किया राजवीर ने पहले उसे मना किया, लेकिन रोहित की जिद के आगे मान गया। जैसे ही रोहित नहर में उतरा, वह कुछ ही देर में गहरे पानी में पहुंच गया। तेज बहाव ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मामा ने उसे बचाने की कोशिश की, शोर भी मचाया, लेकिन देखते ही देखते रोहित पानी में बह गया। बॉक्स शादी की तैयारियों के बीच छाया मातम रोहित यूपी के बदायूं जिले के मानपुर बसोली गांव का रहने वाला था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। मामा राजवीर के मुताबिक, हाल ही में उसका रिश्ता तय हुआ था और करीब तीन महीने बाद सितंबर में उसकी शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियों की चर्चा चल रही थी, लेकिन इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। बॉक्स मामा के घर रहने आया था रोहित रोहित का मामा राजवीर करीब चार महीने पहले परिवार के साथ खानपुर गांव में आया था। वह यहां राजमिस्त्री का काम करता है। रोहित गर्मी की छुट्टियां बिताने उसके पास आया हुआ था। छुट्टियां खत्म होने वाली थीं और उसे वापस बदायूं जाना था। रोहित मामा के पास रहकर राजमिस्त्री का काम भी सीख रहा था।
Thanesar, Kurukshetra | Jun 29, 2026
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला के नेतृत्व में आयोजित हुआ समाज सेवा कार्य दिवस नगर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित सेवा कार्यों के लिए हुआ विशाल सिंगला भव्य स्वागत कुरुक्षेत्र, 29 जून : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत एवं साया के तत्वावधान में सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला के नेतृत्व में समाज सेवा कार्य दिवस आयोजित किया गया। प्रधान विशाल सिंगला ने कहा कि उनके जीवन का अहम दिन है जिसे सामाजिक सेवा, धार्मिक आस्था एवं जनसेवा को समर्पित करते हुए मना रहे हैं। इस अवसर पर नगर में विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्यों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन रसोई के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों, यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इसी अवसर पर प्रधान विशाल सिंगला की लम्बी आयु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए साधु मंदिर स्थित मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ की गई। विशाल सिंगला ने भी समस्त नगर वासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने पिपली गौशाला पहुंच कर गौमाता को हरा चारा खिलाया और गौ सेवा का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने वात्सल्य वाटिका पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताते हुए उन्हें मिठाइयां एवं उपहार वितरित किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में अग्रसेन चौक पर जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थापित किए गए एक वाटर कूलर का भी विधिवत उद्घाटन किया। दिनभर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा विशाल सिंगला का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सेक्टर-13 में अर्जुन गर्ग एवं उनके साथियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विशाल सिंगला का नागरिक अभिनंदन किया। इसके पश्चात अग्रवाल धर्मशाला रेलवे रोड में भी आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोग एवं समाज के सदस्यों ने स्वागत सत्कार किया। मोती चौक स्थित अग्रवाल धर्मशाला में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। प्रेरणा वृद्धाश्रम में विशाल सिंगला ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक अशोक अरोडा सहित नवकेतन गोयल, जितेंद्र कुमार, अभय मित्तल, मास्टर सतपाल, कुलवंत गर्ग, अमित मित्तल, जयपाल गोयल, राजीव गर्ग, माणिक गोयल, नितिन गोयल, डिम्पल गर्ग, शिवम एमसी, प्रवीण गोयल, साबू सिंगला, अर्जुन गर्ग, राजन गोयल, सुमित मित्तल, अमित रोहिल्ला, विनोद गर्ग पप्पू, योगेश गर्ग, हिमांशु बंसल, कपिल मित्तल, बृज जिंदल,नवीन बंसल, विवेक बंसल, सचिन अग्रवाल, रमेश सिंघल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाज के वरिष्ठ लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने विशाल सिंगला के सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर समाजसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। फोटो परिचय : विशाल सिंगला का स्वागत सम्मान करते हुए गणमान्य लोग।
Thanesar, Kurukshetra | Jun 29, 2026
कुरुक्षेत्र के लाडवा थाना में कुकर्म मामले में सस्पेंड पुलिस कर्मियों में समर्थन में आए रिटायर पुलिस कर्मचारी, एसपी से बहाल करने की की मांग - Thanesar News