कटिहार जिले में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति एवं चलाए जा रहे राहत कार्यों से संबंधित अद्यतन जानकारी प्रेस-कॉन्फ्रेंस में मीडियाकर्मी गण को देते हुए जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी।
विगत दिनों से कटिहार जिला अंतर्गत गंगा, कोसी, बरांडी एवं कारीकोसी नदियों के जल स्तर में वृद्धि के फलस्वरूप विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है। वर्तमान में कुर्सेला, बरारी, अमदाबाद, मनिहारी तथा मनसाही अंचलों के अन्तर्गत कुल 49 ग्राम पंचायत के 331 गाँव एवं 03 नगर पंचायत के 21 वार्डों के कुल 6,09,234 आबादी के बाढ़ प्रभावित होने की सूचना अबतक प्राप्त हुई है।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन, कटिहार के द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ आवागमन, भोजन, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज श्री रत्नेश सादा, माननीय मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के द्वारा वर्तमान में बाढ़ 2026 की परिस्थिति के मद्देनजर जिलान्तर्गत मनिहारी एवं बरारी अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रभावितों को उपलब्ध करायी जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा विकास भवन अवस्थित सभाकक्ष में संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर अद्यतन स्थिति एवं राहत / बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिये गए।
इस दौरान जिला के माननीय विधायकगण / विधान पार्षद / अध्यक्ष (जिला परिषद) / उपाध्यक्ष (जिला कार्यान्वयन समिति) एवं जिला परिषद सदस्यगण भी उपस्थित रहें।
प्रमुख बाढ़ राहत एवं बचाव व्यवस्थाएँ निम्नांकित है:-
*संचालित कराये जा रहे नावों की व्यवस्थाः-*
बाढ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन एवं आवश्यक सामग्रियों की आवाजाही हेतु कुल 102 नावों का परिचालन किया जा रहा है। अंचलवार संचालित नावों की संख्या निम्नांकित है :-
बरारी में 26 नाव,
मनिहारी में 25 नाव,
अमदाबाद में 14 नाव,
कुर्सेला में 24 नाव,
मनसाही में 04 नाव,
प्राणपुर में 04 नाव,
कोढा में 03 नाव,
फलका में 02 नाव।
*सामुदायिक रसोई केन्द्र के माध्यम भोजन की व्यवस्था* -
बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के विस्थापितों एवं जलमग्न घरों में रह रहे परिवारों के लिए अबतक बरारी अंचल अन्तर्गत 52 रसोई केन्द्र में 117720, कुर्सेला अंचल अन्तर्गत 11 रसोई केन्द्र में 21078, मनिहारी अंचल अन्तर्गत 40 रसोई केन्द्र में 39852 तथा अमदाबाद अंचल अन्तर्गत 57 रसोई केन्द्र में 116360, कुल 160 सामुदायिक रसोई केन्द्रों के माध्यम से 2,95,010 बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को भोजन कराया गया है।
इसके अतिरिक्त बाढ़ से प्रभावित नये क्षेत्रों के प्रभावित / विस्थापित परिवारों के लिए आज से मनसाही अन्तर्गत 06, बरारी में 15, कुर्सेला में 17, मनिहारी में 32 तथा अमदाबाद में 21 कुल 91 नये अतिरिक्त सामुदायिक रसोई केन्द्रों का प्रारम्भ किया जा रहा है।
*संचालित मानव चिकित्सा शिविर* -
बाढ़ से प्रभावित हुए क्षेत्रों के प्रभावित व्यक्तियों को स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के निमित्त अबतक बरारी अन्तर्गत 11, अमदाबाद अन्तर्गत 09, कुर्सेला अन्तर्गत 10, मनिहारी अन्तर्गत 11, कुल संचालित 41 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अबतक लगभग 2993 व्यक्तियों का ईलाज किया जा चुका है। साथ ही कुल 10 किग्रा० ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव एवं कुल 1268 हैलोजेन टैबलेट का वितरण किया गया है।
आज दैनिक रूप से बरारी में 06 स्वास्थ्य शिविर एवं 01 बोट एम्बुलेन्स, कुर्सेला में 08 स्वास्थ्य शिविर एवं 02 बोट एम्बुलेन्स, मनिहारी में 05 स्वास्थ्य शिविर एवं 01 बोट एम्बुलेन्स तथा अमदाबाद में 01 स्वास्थ्य शिविर एवं 01 बोट एम्बुलेन्स, कुल 24 स्वास्थ्य शिविर एवं 05 बोट एम्बुलेन्स संचालित है।
*पशु चिकित्सा शिविर एवं पशुचारा की व्यवस्था -*
बाढ़ प्रभावित पशुओं के उपचार हेतु बरारी अन्तर्गत मोहनाचाँदपुर एवं उत्तरी भंडारतल कुर्सेला अन्तर्गत रेलवे माल गोदाम, मनिहारी अन्तर्गत धुरियाही मोती बाँध एवं अमदाबाद अन्तर्गत दुर्गापुर पंचायत के गोविन्द बाँध पर कुल 05 पशु चिकित्सा शिविर संचालित कर पशु चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। इन शिविरों के माध्यम से अबतक 1273 पशुओं का इलाज किया गया।
इसके आलावे वैसे सभी स्थल जहाँ लोग विस्थापित होकर अपने मवेशी के साथ आ गए है ऐसे स्थानों यथा बरारी अन्तर्गत मोहनाचाँदपुर पंचायत में 28.80 क्वींटल, कुर्सेला अन्तर्गत रेलवे माल गोदाम के निकट 71.50 क्वींटल तथा मनिहारी अन्तर्गत धुरियाही मोती बाँध पर 30 क्वींटल, अबतक कुल 130.30 क्वींटल पशुचारा (गेहूँ का भूसा) वितरण किया जा चुका है।
*पॉलीचीन शीट्स वितरित* -
बाढ़ से प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों के बीच आवश्यकतानुसार पॉलीथीन शीट्स का वितरण कार्य लगातार जारी है। अंचलवार आँकड़ा इस प्रकार बरारी अन्तर्गत 3600, कुर्सेला अन्तर्गत में 1860, मनिहारी अन्तर्गत 3600 एवं अमदाबाद अन्तर्गत 1500, अबतक कुल 10,560 नग पॉलीथीन शीटस प्रभावितों के बीच वितरित कया जा चुका है।
*पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था*
बाढग्रस्त क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, कटिहार के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है। अबतक कुल 51 चापाकल एवं 44 शौचालय अधिष्ठापन किया जा चुका है, अंचलवार स्थिति निम्नांकित है :-
अंचल बरारी-40 चापाकल
कुर्सेला-10 चापाकल
मनिहारी-01चापाकल
चापाकल 40 10 01
शौचालय (अस्थायी)
30
10
04
*जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (DEOC* ) -
जिलान्तर्गत किसी भी प्रकार की आपदा संबंधी त्वरित सूचना संग्रहण, समन्वयन एवं सहायता हेतु जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (DEOC)-सह-नियंत्रण कक्ष 24X7 के आधार पर पालीवार कार्यरत है। प्राप्त सूचना / शिकायत / जानकारी के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जा रहा है एवं पजी भी संधारित है :-
दूरभाष संख्या: 06452-239025, 239026, 242400 ईमेल आई०डी० : deoc-katihar@bihar.gov.in
*जिला प्रशासन, कटिहार की अपील* -
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें, अनावश्यक रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन न करे तथा किसी प्रकार की आपदा संबंधी सूचना अथवा आवश्यकता होने पर तत्काल जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (DEOC)- सह-नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क करें। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुरूप राहत एवं बचाव कार्यों का विस्तार किया जा रहा है।
*** "आपदा नहीं हो भारी, यदि पूरी हो तैयारी" ***
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar #katihar
13 views | Katihar, Bihar | Sep 10, 2026