डिंडौरी: कलेक्टर ने ज़िला चिकित्सालय में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की, व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में डॉक्टर नर्स एएनएम साथ स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक लेते हुए डॉक्टर और स्टाफ की समस्या सुनी और उनके निराकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए । जिला जनसंपर्क विभाग ने गुरुवार देर रात 11:00 जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर ने नए डॉक्टरों की पद स्थापना किए जाने कि जानकारी दी।