#झाँसी- मुख्यमंत्री के योग कार्यक्रम के कुछ खास पल
यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज झांसी के किला मैदान में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश की e-आयुष पत्रिका का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और अनुशासित जीवन का आधार है। एक स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण का आधार बन सकता है। योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो आज संपूर्ण विश्व के लिए स्वास्थ्य और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
Orai, Jalaun | Jun 21, 2026