बनखंडी रोड फा.यरिंग मामले में फरार आरोपी भानू भदौरिया गिरफ्तार
मुरैना। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के बनखंडी रोड पर 23 सितंबर को दो पक्षों के बीच हुई फा.यरिंग के मामले में पुलिस ने ह.त्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी भानू भदौरिया को गिरफ्तार किया है। इस फा.यरिंग में अभिषेक सिकरवार को गोली लगी थी।
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी भानू भदौरिया फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से ही 24 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य आरोपियों और फा.यरिंग में प्रयुक्त हथियार के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
#morena #मुरैना #पुलिस