सादाबाद: सहपऊ पुलिस ने थरौरा में एक महिला की हत्या के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में थाना सहपऊ पुलिस द्वारा महिला की हत्या की घटना में वांछित दो नामजद आरोपीयो रामविरेश पुत्र हीरासिंह व अनुज कुमार उर्फ अन्नू पुत्र सोरन सिंह निवासीगण ग्राम थरौरा थाना सहपऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सहपऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।