‘जीरो वेस्ट स्कूल’ विषय पर हीना ने लिखा सबसे अच्छा निबंध
100 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया ‘जीरो वेस्ट स्कूल’ निबंध प्रतियोगिता में भाग
राजकीय उच्च विद्यालय गोविंदपुरी में ग्रीन कमेटी का गठन, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक
यमुनानगर। नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन की टीम द्वारा शुक्रवार को वार्ड 22 के राजकीय उच्च विद्यालय, गोविंदपुरी में ‘जीरो वेस्ट स्कूल’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेयर सुमन बहमनी और निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने निबंधों के माध्यम से स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त विद्यालय बनाने के महत्व को उजागर किया।
कार्यक्रम के दौरान मिशन के एक्सपर्ट आकाश कुमार ने विद्यार्थियों को कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, चार-बिन व्यवस्था, कचरे के उचित निस्तारण तथा रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि दैनिक जीवन में छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके कचरे की मात्रा को कम किया जा सकता है और विद्यालय को जीरो वेस्ट मॉडल के रूप में विकसित किया जा सकता है। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हीना, द्वितीय स्थान पर सुमन और तृतीय स्थान पर श्रुति कुमारी रही। विजेता विद्यार्थियों को एसबीएम टीम की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में लगातार भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
------------
विद्यालय में ग्रीन कमेटी का गठन -
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में ग्रीन कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें रितेश को अध्यक्ष, श्रुति को उपाध्यक्ष, गरिमा को सचिव, हीना सह सचिव और राजकुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कमेटी के सदस्यों को विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का स्रोत पर पृथक्करण सुनिश्चित करने, चार-बिन व्यवस्था को बढ़ावा देने, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा कचरे के पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण के प्रति जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन की सहभागिता से विद्यालय को स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में जीरो वेस्ट मॉडल बनाना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को ‘स्वच्छ विद्यालय-स्वच्छ शहर’ की अवधारणा से जोड़ते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
फोटो - प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी।
विजेताओं को सम्मानित करते स्वच्छ भारत मिशन शहरी के पदाधिकारी।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Nov 28, 2026