हरिद्वार: कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के चलते हरकीपौड़ी पर पुलिस ने भिखारी के खिलाफ चलाया अभियान, 25 गिरफ्तार
5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के चलते पुलिस अलर्ट मोड में है। ऐसे में सोमवार शाम नगर कोतवाली पुलिस ने हरकीपौड़ी पर भिखारी के खिलाफ अभियान चलाते हुए 25 को गिरफ्तार किया है। यह भिखारी आने वाले यात्रियों से दान को लेकर छीना झपटी करते थे। जिससे कई बार अव्यवस्था का माहौल हो जाता था। नगर कोतवाली इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि बुधवार को भी अभियान चलाया जाएगा।