पथरिया: कक्कू ढाबा संचालक ने SI से की गाली-गलौज, वीडियो वायरल, पुलिस ने मामला दर्ज किया, SDOP प्रिया सिंधी ने दी जानकारी
पथरिया थाना क्षेत्र के सेमरा बुजुर्ग स्थित कक्कू ढाबा संचालक हरिगोविंद पटेल द्वारा एसआई संजू सैयाम से गाली-गलौज और अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस के अनुसार एसआई अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। ढाबे से अवैध बीयर, अंग्रेजी और देशी शराब बरामद हुई थी। एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि वीडियो के बाद मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है