मध्य प्रदेश के जनगणना निदेशक श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा दिनांक 21-05-2026 को ग्वालियर जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण-मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य का फील्ड निरीक्षण किया गया । जिला जनगणना अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ ग्वालियर जिले के तहसील घाटीगांव के ग्राम नयागांव एवं नगर निगम ग्वालियर के जनगणना अधिकारियों, अपर आयुक्त, उपायुक्त एवं जोनल चार्ज अधिकारियों के साथ ग्वालियर नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 60 में पहुंचकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान प्रगणक द्वारा किए जा रहे फील्ड कार्य, नज़री नक्शा, मकान नंबरिंग तथा HLO ऐप पर कार्य प्रगति का अवलोकन किया गया । साथ ही, डिजिटल माध्यम से जानकारी संकलन की समीक्षा कर जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए गए। @pibbhopal @censusindia2027 @hmoindia @jansamparkmp #dcomp #dcomadhyapradesh #censusindia2027 #census2027
4.4k views | Madhya Pradesh, India | Sep 4, 2026