बेलछी: शाहपुर गांव में नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम
Belchhi, Patna | Nov 7, 2026 बेलछी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शनिवार को महाने नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान शाहपुर गांव निवासी गुंजा कुमारी के रूप में की गई है। वह अपनी मां के लिए खाना लेकर खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान नदी पार करते समय हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गुंजा की मां खेत में धान की कटाई कर रही थीं। बच्ची नाव के सहारे नदी