शिकोहाबाद: एसएसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिस लाइन सभागार में समस्त थानों के कोर्ट पैरोकोर, कोर्ट मौहर्रिर व अधिकारियों के साथ की मीटिंग
एसएसपी सौरभ द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त थानों के कोर्ट पैरोकार, कोर्ट मौहर्रिर व अन्य अधिकारियों संग सोमवार रात नौ बजे करीबन मीटिंग की। इस दौरान ऑपरेशन कनविक्शन के तहत लम्बित चल रहे मुकदमों में सभी साक्षियों के कोर्ट में समयबद्ध साक्ष्य कराने एवं एमपी, एमएलए कोर्ट से निर्गत सभी आदेशिकाओं को तामील कराकर उपस्थिति सुनिश्चित कराने को निर्देश दिए।