शिकोहाबाद: मानवाधिकार रक्षा मंच ने शिकोहाबाद के सुभाष तिराहा पर भरी हुंकार, बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर अत्याचार के खिलाफ जताया रोष
मानवाधिकार रक्षा मंच चंद्रनगर महानगर द्वारा बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध एक सुभाष तिराहा के पास रविवार शाम पांच बजे करीबन एक बैठक की। बैठक में चार दिसंबर बुधवार को फिरोजाबाद के गांधी पार्क मैदान में होने वाली जनसभा को लेकर रणनीति बनाई गई। सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आव्हान किया गया।