भीलवाड़ा: लक्ष्मीपूरा के पास सिक्स लेन पर किराणा स्टोर में डेढ़ लाख की चोरी, मौके पर पहुंची पुलिस, CCTV खंगाल रही
भीलवाड़ा। वार्ड नंबर 1 के लक्ष्मीपूरा के पास सिक्स लेन स्थित टाटा मोटर्स के निकट एक किराणा स्टोर पर शनिवार देर रात अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान से नकदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गया। चोरी में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। संचालक ओम प्रकाश रविवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।