कोंच: कोंच में व्यक्ति ने दूसरी शादी कर पत्नी को घर से निकाला, मारपीट में सिर फूटा; FIR दर्ज
Konch, Gaya | Jul 30, 2026 कोंच थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी एक महिला को पति द्वारा दूसरी शादी कर घर से निकाल देने और मारपीट का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मखदुमपुर निवासी सुमित्रा देवी ने कोंच थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी शादी 2012 में हिंदू रीति-रिवाज से मुकेश कुमार पिता सुकन यादव, निवासी मखदुमपुर थाना कोंच के साथ हुई थी।