लखीसराय: लखीसराय पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था का निरीक्षण, ड्यूटी पर तैनात जवानों की हुई जांच
शनिवार की पूर्वाह्न 11:20 पर सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार लखीसराय। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विगत रात्रि विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर रात्रि गश्तीका जायजा लिया।