बहेड़ी: तहसील परिसर में पूर्व चेयरमैन पति के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जर्जर पड़े कई रोड को बनवाने की मांग
पूर्व चेयरमैन पति नसीम अहमद के नेतृत्व में नगरवासियों ने खराब रोड की समस्या को लेकर एसडीएम बहेड़ी को एक ज्ञापन सौंपा इस ज्ञापन में शिकायत कर्ताओं ने कहा कि अब्बास नगर में चांदनी मैरेज हॉल से शांति नगर नहर तक जाने वाला मार्ग , व 82 फूटा रोड, व नारायण नगला रोड से फायर सब स्टेशन मार्ग,एवं नारायण नगला रोड से रुड़की गांव जाने वाला मार्ग बनवाने की मांग की है।