तांतनगर: तांतनगर के दोकाट्टा गाँव में विधायक निरल पुरती ने देशाऊली बेडा-बड़दाडीह चौक पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया
शनिवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT )मद से मंझारी प्रखंड के रोलाडीह पंचायत स्थित दोकाट्टा गाँव के देशाऊली बेडा से बड़दाडीह चौक तक पीसीसी सडक निर्माण का शिलान्यास के बाद विधायक निरल पुरती ने कहा खनन संशोधन विधेयक का उदेश्य झारखण्ड सहित गैर भाजपा राज्यों के अधिकार को कमजोर करना जिसे होने नहीं दिया जायेगा, इस मुद्दे को सडक से सदन तक उठाया जायेगा