बेगूसराय: मंसूरचक में भगवा ध्वज जलाने के मामले में केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने दी तीखी प्रतिक्रिया
मंसूरचक में भगवा ध्वज तोड़ने मामले में केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. इस बाबत उन्होंने कहा कि यदि उल्टी घटना घटी होती तो यहां राजनीति करने वालों की भीड़ जमा हो गई होती. गिरिराज सिंह ने जिला प्रशासन से असामाजिक तत्वों की पहचान करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है.