बेगूसराय: असामाजिक तत्वों ने फाटक चौक पर भगवा ध्वज तोड़ा, SP मनीष ने घटनास्थल पर पहुंचकर की मामले की जांच
असमाजिक तत्वों ने मंसूरचक के फाटक चौक पर भगवा ध्वज को तोर दिया है. क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गयी. इस बाबत एसपी मनीष घटना पहुँचे और बताया कि मंसुरचक फाटक चौक पर असामाजिक तत्वों के द्वारा धार्मिक झंडे को तोड़ा गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और पुलिस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी.