बेगूसराय: बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत।
बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के चेरिया बरियारपुर के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद परिजनों के द्वारा चेरियापुर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।