बेगूसराय: 02 मार्च को बेगूसराय आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सर्किट हाउस में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की बैठक
2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेगूसराय आएंगे. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी भी शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने सर्किट हाउस में डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी मनीष के साथ बैठक की. बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रशासनिक पदाधिकारी को सभी आवश्यक तैयारियां शुरू करने का अपील किया.