बेगूसराय: PWD संघ द्वारा शहर के निजी होटल में दिव्यांगजन जागरूकता कार्यक्रम सह कार्यशाला का किया गया आयोजन, रखी अपनी मांग
पीडब्लूडी संघ द्वारा शहर के निजी होटल में दिव्यांगजन जागरूकता कार्यक्रम सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. जहां मुख्य अतिथि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ कृष्ण कुमार एवं संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हृदय यादव शामिल हुए. इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पीडब्लूडी संघ के जिलाध्यक्ष जोशी कुमार ने किया.