चित्तौड़गढ़: न्यायालय परिसर में न्यायिक कर्मचारियों द्वारा भारतीय नव वर्ष धूमधाम से मनाया गया
चित्तौड़गढ राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ की शाखा जिला चित्तौड़गढ द्वारा न्यायिक परिसर में भारतीय नववर्ष संवत्सर समारोह पूर्वक मनाया गया। शाखा जिला चित्तौड़गढ के अध्यक्ष एवं संभाग उपाध्यक्ष राजेश व्यास ने बताया कि न्यायिक कर्मचारियों ने न्यायालय के मुख्य द्वारा पर न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं अधिवक्तागण एवं पक्षकारों का कुमकुम तिलक लगाकर बधाई दी है।