चित्तौड़गढ़: बस्सी में नकबजनी के मामले में 5 सालों से फरार वांछित स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नकबजनी मे पांच सालों से फरार टॉप 10 वांछित स्थाई वारंटी को गिरफतार किया। बस्सी थाने के नकबजनी के एक मामले में पांच सालों से फरार स्थाई वारंटी को बस्सी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी थाना स्तर के टॉप10 वांछित अपराधी में चयनित हैं। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों व वारंटियों की धरपकड़ के तहत कार्रवाई की है।