चित्तौड़गढ़: लक्ष्मीनाथ मंदिर से महर्षि गौतम जयंती को लेकर शहर में भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन
महर्षि गौतम जयंती को लेकर चित्तौड़गढ़ में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आज मंगलवार को गुर्जर गोड ब्राह्मण समाज द्वारा लक्ष्मीनाथ मंदिर से महर्षि गौतम जयंती के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई गुजरी शोभायात्रा में पंजाब के बेंड आकर्षण का केंद्र बने रहे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया।