चित्तौड़गढ़: इंदिरा गांधी स्टेडियम से नव वर्ष को लेकर भव्य शोभायात्रा का शहर में हुआ आयोजन
भारतीय नव वर्ष कार्यक्रम को लेकर चित्तौड़गढ़ में आज मंगलवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भारतीय नव वर्ष आयोजन स्वागत समिति द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सर्व समाज के लोगो ने भाग लिया। शोभायात्रा में पंजाबी बैंड आकर्षण का केंद्र बने रहे। पुरुषों ने शोभायात्रा में केसरिया रंग का साफा पहन कर भाग लिया।