चित्तौड़गढ़: फर्जी डिग्री देने के मामले में मेवाड़ यूनिवर्सिटी का प्रिंसिपल चंदरुल जयपुर से एसओजी की गिरफ्त मे, आरोप प्रमाणित
एसओजी ने फर्जी डिग्री देने के मामले में आज मेवाड़ यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपल कौशल किशोर चंदरुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कौशल ने राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से आयोजित प्राध्यापक हिंदी को शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा 2022 में 2 अभ्यर्थियों को फर्जी डिग्री जारी की थी। अजमेर में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। एसओजी को जांच में कई प्रमाण मिले।