कायमगंज: कायमगंज के कुआं खेड़ा गांव में बाढ़ का पानी पहुंचा, घुटनों तक जलभराव से ग्रामीण परेशान, मवेशियों और हरे चारे की समस्या
कायमगंज तहसील के कुआं खेड़ा गांव के किनारे तक बाढ़ का पानी पहुंचने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिरिया दाड़ा संपर्क मार्ग से कुआं खेड़ा और चौकी जाने वाली सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया है। यह गांव का मुख्य रास्ता होने के कारण ग्रामीणों को इसी पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है।ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले दो दिनों से लगातार पानी का स्तर बढ़ रहा है।