सुल्तानपुर: तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम-एसपी की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याओं का हो रहा निस्तारण
तहसील सदर में शनिवार सुबह 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी कुमार हर्ष और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं। कार्यक्रम में एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी और सीओ सिटी प्रशांत सिंह भी उपस्थित हैं। जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। अधिकारी फरियादियों की समस्याएं सुन रहे हैं। प्रशासन मौके पर