सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में इमाम हुसैन की याद में जुलूस, अनीस जायसी बोले- इमाम हुसैन ने सिर्फ इस्लाम नहीं, पूरी मानवता को बचाया
सुल्तानपुर के घासीगंज स्थित कर्बला में शुक्रवार को विशेष जुलूस निकाला गया। उत्तराखंड से आए मौलाना रजी हैदर ने मजलिस को संबोधित किया। जुलूस 18 जुलाई शुक्रवार रात्रि 12 बजे दरगाह हजरत अब्बास पर समाप्त हुआ।जुलूस में अंजुमन असगरिया सादात उन्नाव ने दुररो का मातम किया। अंजुमन शमशीरे हैदरी जौनपुर ने जंजीर को अंगारों पर लाल करके मातम किया।