सुल्तानपुर: सुलतानपुर के लेखक की किताब ने नेताजी के रहस्यमयी जीवन के अध्याय खोले
सुलतानपुर के वरिष्ठ साहित्यकार अशोक पांडेय द्वारा रचित पुस्तक ‘एक गुमनाम योद्धा’ का लोकार्पण लखनऊ स्थित माता चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस पुस्तक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के रहस्यमय और कम ज्ञात अध्यायों को उजागर किया गया है। सुलतानपुर जनपद के अहदा गांव निवासी अशोक पांडेय ने नेताजी के जीवन पर 18 अगस्त 1945 से लेकर 16 सित