सुल्तानपुर: गोशैसिंहपुर से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, सावन में बाबा बर्फानी का करेंगे दर्शन
सुलतानपुर। सावन माह के पावन अवसर पर गोशैसिंहपुर क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार सुबह अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। यह दल 19 जुलाई को सुबह 10 बजे यात्रा पर निकला, जिसमें गोशैसिंहपुर, बनी, पट्टी और बिंदवन गांव के श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा की शुरुआत बोल बम के गगनभेदी जयकारों के साथ हुई, जिससे पूरा चौराहा शिवभक्ति के रंग में रंग गया।