दरभंगा: मिथिला विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क रक्त ग्रुप जांच शिविर आयोजित
दरभंगा के मिथिला विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र पर एक दिवसीय निःशुल्क का रक्त ग्रुप जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह जांच शिविर NSS कोषांग एवं स्वास्थ्य केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति के द्वारा किया गया। इसमें सैकड़ों छात्रों ने अपने रक्त की जांच करवाई। इस संबंध में जानकारी बुधवार को दोपहर 2 बजे दी गई।